दोस्तों ब्रेड पकोड़ा भारत की एक बहुत ही लोकप्रिय चाय के साथ खाई जाने वाली वाली डिश है | यह कुरकुरा मसालेदार और स्वादिष्ट होता है | और खासकर बारिश के मौसम या ठंडी के दिनों मैं इसका स्वाद दोगुना हो जाता है | इसमें मसाले दार आलू का भर्ता ब्रेड के बीच भरकर बेसन के साथ डुबोकर तेल में तला जाता है | इस रेसिपी के बारे में हम आपको स्टेप पर स्टेप बताकर स्वादिष्ट ब्रेड पकोड़े बनाने की विधि बताएंगे जिसमें आलू का भर्ता साथ ही इसके साथ परोसने जाने वाली चटनी के बारे में भी बताएंगे | आईए शुरू करते हैं |

ब्रेड पकोड़े बनाने के लिए समग्री :
आलू के मसाले के लिए :-
- उबले हुए आलू
- हरी मिर्च
- अदरक
- अमचूर पाउडर
- गरम मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पत्ती
- हल्दी पाउडर
- जीरा
- तेल
- नमक स्वाद अनुसार
बेसन के घोल के लिए :-
- बेसन
- हल्दी
- चावल का आटा
- लाल मिर्च पाउडर
- पानी
- अजवाइन
- नमक स्वाद के अनुसार
आलू का मसाला तैयार करने कि विधि :-
- सबसे पहले आलू को अच्छी तरह उबाल कर छीन ले और एक बर्तन में अच्छे से मैस कर ले |
- अब एक बर्तन में तेल डालें और गर्म करें |
- गरम तेल में जीरा डालें और उसमें अदरक हरी मिर्च डालें और हल्का भूने |
- अब इसमें मैश किए हुए आलू डालें |
- इसके बाद नमक हल्दी लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दे |
- अच्छे से मिक्स करें और कुछ मिनट तक पकाएं ताकि सारे मसाले अच्छे से मिल जाए |
- अब इस आलू के मसाले को ठंडा होने रख दे |

बेसन का घोल तैयार करने की विधि :-
- एक बर्तन में बेसन ले |
- इसमें चावल का आटा हल्दी लाल मिर्च पाउडर और नमक को अच्छे से मिला ले |
- इसमें धीरे-धीरे पानी डाल कर गाढ़ा घोल बना ले |
- घोल ना ज्यादा पतला होना चाहिए ना ही ज्यादा गाढ़ा |
- इस घोल को 5 मिनटके लिए ढाक कर रख दे |
ब्रेड में मसाला भरना :-
- ब्रेड ले और उसके किनारो पर चाकू से काट ले |
- अब ब्रेड पर आलू का मसाला फैला दे |
- ऊपर से दूसरी ब्रेड से अच्छे से कबर करे |
- अभी से तिरछा काटे और इस त्रिकोण आकृति दे |
- इसी तरह सभी ब्रेंड की आकृति बनाएं

ब्रेड पकौड़े तलने की विधि:-
- एक बर्तन में तेल गर्म करें
- अब एक-एक करके सारे ब्रेड त्रिकोण को बेसन में घोलकर दुबे और अच्छे से मिलाएं
- फिर इसे गर्म तेल में धीरे-धीरे एक-एक कर कर डाले |
- दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छे से तले |
- ब्रेड पकौड़े तलने के बाद इसे गहरे बर्तन में रखें |
हरी चटनी के लिए :-
- धनिया
- नींबू
- पुदीना
- हरी मिर्च
- नमक स्वाद अनुसार
थोड़ा पानी डालकर इसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें |
तो दोस्तों इस प्रकार हमारी हरी चटनी बनकर तैयार है |

ब्रेड पकौड़े को परोसने का तरीका :-
- ब्रेड पकोड़े को गरमा गरम परोसें |
- इसके साथ हरी चटनी को भी खाएं |
- आप ब्रेड पकोड़ों के साथ अदरक वाली चाय बनाकर भी पी सकते हैं |
- आप ब्रेड पकोड़ों के साथ मही का उपयोग भी कर सकते हैं |
तो दोस्तों ब्रेड पकोड़ा एक आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कई बदलाव कर सकते हैं | चाहे मेहमान आए हो या बारिश के मौसम में कुछ चटपटा खाना चाहते हो तो ब्रेड पकोड़े एक बार जरूर बनाएं इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है | और घर पर मौजूद सामान्य सी सामग्रियों में इसे बनाया जा सकता है | आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो इसे एक बार अपने घर पर जरूर बनाएं |