पाव-भाजी भारत की सबसे लोकप्रिय डिश है जिसकी शुरुआत मुंबई से हुई थी यह एक ऐसी डिश है जिसमें सब्जियों को तड़का लगाकर पांव के साथ खाया जाता है पांव को मक्खन से तले या पनीर के साथ भरोसे इसका स्वाद तीखा, मसालेदार वह तड़केदार होता है पाव भाजी में जो पनीर डालता है उसका स्वाद ही कुछ अलग होता है आईए जानते है की पाव भाजी कैसे बनाते हैं इसमें कौन-कौन सी सब्जियों का उपयोग किया जाता है वह कौन-कौन से मसाले डाले जाते हैं लिए शुरूआत करते हैं इस लोकप्रिय डिश की :-
पाव भाजी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :-
- फूलगोभी
- आलू
- टमाटर
- प्याज
- हरी मिर्च
- शिमला
- अदरक
- पनीर
- मक्खन
- तेल
- लाल मिर्च पाउडर
- पाव भाजी मसाला
- हल्दी पाउडर
- नींबू
- नमक
- पानी
- हरा धनिया
- पाव
- बारीक कटा हुआ प्याज
- नींबू काटाहुआ
पाव भाजी बनाने की विधि :
१. सबसे पहले आलू हरी मटर फूलगोभी को अच्छे से बारीक काट ले |
२. एक कुकर मैं आलू फूलगोभी मटर को अच्छे से उबले और उन्हें ठंडा करके मैश कर ले |
३. टमाटर प्याज हरी मिर्च को बारीक कार्ड काट लेवे |
भाजी तैयार करने कि विधि :-
१ . एक बर्तन मे थोड़ा सा तेल डालें|
२. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूने |
३. इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालें |
४.अब कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें तब तक भूने जब तक वह सुनहरे न हो जाए |
५. अब इसमें शिमला मिर्च तले और दो-तीन मिनट तक अच्छेस | पकाएं |
६. अब हल्दी पाउडर पाव भाजी मसालाऔर नमक को स्वाद अनुसार मिले और धीमी आंच पर पकाएं|
७. अब मैस की हुई उबली सब्जियां डालें |
८. अब स्वाद और गाढ़ापन के अनुसार बाजी को मैश करते हुए पानी मिलाए |
९0. अंत में नींबू का रस और बारीक कटा हुआ धनिया डालें |
पाव को सेकना :-
१. एक तवा गरम करें और उसे पर थोड़ा मक्खन डालें |
२. थोड़ा सा पाव भाजी मसाला डाले और फैलाएं|
३. अब पाव को बिच से काटे और दोनों साइड से मक्खन से सेक लें|

परोसने का तरीका :-
१. एक प्लेट में गरमा गरम भाजी को ले |
२. ऊपर से एक चम्मच मक्खन डाल कर खाएं |
३. साथ प्याज को भी परोसे