आईए दोस्तों जानते हैं कि घर पर स्वादिष्ट बर्फी कैसे बनाएं ?

दोस्तों बर्फी भारत की सबसे लोकप्रिय मिठाइयों मे एक है चाहे कोई त्यौहार हो या शादी विवाह या जन्मदिन यह सभी शुभ अवसरों पर भरपूर स्वाद देती है बर्फी का स्वाद हल्का मीठा तथा मलाईदार होता है | जो मुंह में जाते ही पीघल जाती है इसमें नारियल बर्फी काजू बर्फी पिस्ता बर्फी कई प्रकार की होती है आज हम आपको बताएंगे कि मिल्क पाउडर बाली मलाईदार बर्फी अपने घर पर आसानी से कैसे बनाएं

बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

  • मिल्क पाउडर
  • दूध
  • केसर
  • इलायचीपाउडर
  • घी
  • चीनी
  • कटे हुए ड्राई फूड जैसे की पिस्ता

सजावट के लिए :-

  • नॉन स्टिक कहाड़ी या भरी बर्तन की पेन
  • लकड़ी का चम्मच
  • बटर या तेल

बनाने की विधि:-

१. सबसे पहले एक थाली में बर्फी जमानी है उसे घी से अच्छी तरह ग्रीस कर ले |

२. चाहे तो बटर पेपर लगाकर भी ग्रीस कर सकते हैं।

केसर फ्लेवर तैयार करना :-

१. यदि आप केसर फ्लेवर चाहते हैं तो दूध के बड़े चम्मच अलग निकाल कर उसमें केसर के रेशे डाले और 15 मिनट के लिए रख दे |

२. इससे बर्फी में हल्का सुनहरा रंग और महक आएगी

मिश्रण तैयार करना :-

१. गैस पर एक कहाडी रखें और उसमें तेल डालें |

२. तेल हल्का गर्म होने पर उसमें मिल्क पाउडर डालकर कर धीमी आज पर अच्छी तरह मिलाएं

३. , इस मिश्रण को लगातार चलाते रहे

४.जब मिश्रण एक सार हो जाए तब इसमें चीनी डालें और चलाते रहे

पकाने की विधि:-

१. जैसे ही चीनी घुलने लगे मिश्रण थोड़ा पतला हो जाएगा

२. लगातार हिलाते हुए इसे मध्यम आंच पर पकाएं |

३. 6 7 मिनट बाद मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा और पेन केनारो को छोड़ने लगेगा

७. अब इसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालकर अच्छी तरह से मिला दे |

जमाने के रखने की विधि:-

१. जब मिश्रण गाढ़ा होकर आते जैसा हो जाए और पेन छोड़ने लगे तो गैस बंदकर दे

२. इसे तुरंत कोई बड़ी सी थाली में डालें |

३. ऊपर से कटे हुए पिस्ता डाल दे |

४. चाहे तो चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं |

बर्फी काटने और परोसने की विधि :-

१. बर्फी को एक-दो घंटे के लिए कमरे के तापमान पर जमने रख दे |

२. गांठ न बनने दे शरुआत मैं ही अच्छे से चलते रहे ताकि मिश्रण स्मूथ रहे |

३. चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ी देर पतला होगा डरिए नहीं यह बाद में गाढा हो जाएगा |

४. अब बर्फी ज्यादा पक जाए तो बर्फी सख्तहो जाएगी |

५. अब इसे बारीक- बारीक चाकूसे काट ले |

तो दोस्तों हमारी बर्फी बनकर तैयार है आप भी इस विधि का उपयोग करके बड़े ही आसानी बना सकते हैं | बर्फी अक्सर हमारे घरों के त्योहर शादी विवाह जन्मदिन तथा शुभ अवसर पर आए हुए मेहमानों का मुंहमीठा करने के लिए एक बहुत ही अच्छी मिठाई है आप भी एक न एक बार इस विधि का उपयोग कर कर अपने घर आए मेहमानों को इस प्रकार की बर्फी जरूर खिलाएं और इसका भरपूर आनंद उठाएं |

तो दोस्तों हमारी मलाईदार बर्फी बनकर तैयार है | आप भी बर्फी के ऊपर इस प्रकार से नारियल की शिल्पी और बादाम के टुकड़े डाल सकते हैं जिससे बर्फी और भी आकर्षित और स्वादिष्ट लगती है |

Leave a Comment