रसगुल्ला बंगाल की एक पारंपरिक मिठाई है | जो पूरे भारत में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है| इसे आमतौर पर त्योहारों शुभ अवसरों तथा खास मेहमानों के स्वागत में बनाया जाता है| रसगुल्ला बहुत ही मुलायम और रस में भीगा हुआ होता है|जिसका स्वाद बहुत ही ज्यादा लाजवाब होता है| आइए आज सीखते हैं कि घर पर रसीले रसगुल्लाकैस बनाएं| रसगुल्ले बनाने के लिए हमें बहुत सी सामग्री की आवश्यकता होती है|

रसगुल्ले बनाने के लिए आवश्यक समग्री :-
- दूध
- नींबू का रस
- शक्कर
- पानी
- इलायची पाउडर
- केसर
- लॉन्ग
- गुलाब जल
रसगुल्ला बनाने के लिए पहले हमें पनीर भी बनाना होगा|
• पनीर बनाने की विधि:-
- एक बर्तन में दूध लेकर उसे उबाले |
- जैसे ही दूध उबल जाए उसमें धीरे-धीरे करके उसमें नींबू का रस डालना शुरू करे|
- दूध पूरी तरीके से फट जाएगा |
- अब इस फटे हुए दूध में से छाछ को अलग निकाल ले|
- अब इस जांच को एक सूती कपड़े में रख लेवे |
- कपड़े को उठाकर ठंडे पानी से अच्छे से धो ले जिससे नींबू की खटास निकल जाएगी|
- छाछ को कपड़े में बांधकर हल्का सा दवाए ताकि उसका पूरा पानी निकल जाए |
• रसगुल्ले बनाने के लिए पनीर को गूंदना:-
- छाछ को किसी साफ थाली में निकाल लेवे |
- अपने हाथों से 10:20 मिनट तक अच्छी तरह से गुंदे जब तक वह एकदम चिकना ना हो जाए |
- जब छाछ में हल्का सा घी निकलने लगे तब समझिए कि यह तैयार है |
- अब इस जांच को छोटे-छोटे बॉल्स के आकार में बेल लेवे |
- इन बॉल्स को गोल और नरम बनाएं ध्यान रहे कोई भी बाल क्रैक नहीं होना चाहिए इन बॉल्स को किसी बर्तन में ढक कर रख दे |
रसगुल्लों के लिए चाशनी तैयार करना :-
रसगुल्ला में सबसे महत्वपूर्ण उसकी चाशनी ही होती है |चासनी जितनी अच्छी बनेगी रसगुल्ला उतना ही ज्यादा बेहतर लगेगा | इसलिए हमें चासनी को बहुत ही ध्यान पूर्वक और स्वादिष्ट बनाना होगा |
चासनी तैयार करने के लिए :-
- एक गहरे से बर्तन में आवश्यकताअनसार पानी निकाल ले |
- फिर उस बर्तन को गैस पर रख दे |
- फिर उसमें चीनी इलायची पाउडर और गुलाब जल मिलाएं और अच्छे से उबलने दे |
- अब चासनी को तेज आंच पर उबाले |
- जब एक बार चासनी उबलने लगे तो उसमें धीरे-धीरे करके छाछ की बनी गोलियां डालें |
- ध्यान रखे की बर्तन बड़ा ही ताकि रसगुल्ला फुल सके और आपस में ना चिपके |
- फिर ढक्कन लगाकर उसे 30 मिनट के लिए मध्यम आंच पर रख दे |
- हर चार से पांच मिनट में ढक्कन को खोलकर उसे चम्मच से हल्का-हल्का हिलाए ताकि रसगुल्ला सभी तरफ से बराबर पके |

रसगुल्ला फूलने के बाद पकाने के 10 मिनट बाद आप देखोगे की रसगुल्ला के आकार दोगुनी हो जाएगे |
अब गैस को धीमी करके ढक्कन हटाकर दो-तीन मिनट और पकाए |
फिर गैस को बंद कर दे और रसगुल्ले को चाशनी में ही 2 घंटे के लिए ठंडा होने रख दें |
जब रसगुल्ला पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब इन रसगुल्ला को भरोसे या फिर फ्रिज में रख दे | जिससे हमारा रसगुल्ला सुरक्षित रहेगा |
रसगुल्ला बनाने हेतु महत्वात्वपूर्ण सावधानिया :-
- दूध को सही से चूने अच्छा दूध जिसमें ज्यादा छाछ निकले |
- अच्छा नींबू को ही चूने |
- छाछ को ज्यादा देर तक ना सुखाय |
- छाछ को ठीक से गुंदना चाहिए |
- चासनी को अच्छे से उबाले जिससे चासनी का का स्वाद बहुत अच्छा लगे |
- रसगुल्ला को चासनी मे ही पकने दे |
- रसगुल्ला को हमेशा ठंडा करके ही खाएं रसगुल्ला जितना ठंडा होता उतना ही इसका स्वाद बढ़ जाता है |
रसगुल्ला को परोसने का तरीका :-
- रसगुल्ला को हमेशा ठंडा करके ही परोसे |
- रसगुल्ला को किसी मिठाई के बर्तन में रखें|
- रसगुल्ला के ऊपर थोड़ा-सा गुलाब जल या केसर डालकर सजा जिससे हमारा रसगुल्ला अच्छा दिखेगा |और स्वादिष्ट भी लगेगा |
- अगर चाहें तो थोड़े कटे हुए पिस्ता बादाम भी डाले इससे स्वाद और अधिक बढ़ जाएगा और इसे खाने में बहुत ही ज्यादा आनंद आएगा |
- रसगुल्ला को हमेशा थोड़ा-थोड़ा करके ही खाएं |
हमारे द्वारा घर पर बनाए गए रसगुल्ला बाजर मैं मिलने वाली मिठाईयो से बहुत ही बेहतर होते हैं | यदि छाछ अच्छे से तैयार किया गया हो और गुंदा गया हो तो रसगुल्ला फुल कर और भी ज्यादा रसीले और नरम बनते हैं | इस विधि से आप भी आसानी से घर पर रसगुल्ले बन सकते हैं |

तो दोस्तों आज हमने सीखा की घर पर स्वादिष्ट रसगुल्ला कैसे बनाएं | इस तरीके को अपना कर आप भी दुकान पर मिलने वाले रसगुल्ले बड़े ही आसानी से अपने घर पर ही बना सकते हैं | तो आप भी इस विधि का उपयोग करके अपने घर पर रसगुल्ला जरूर बनाएं और इसका आनंद उठाएं तथा अपने बच्चों और परिवार वाले को भी खिलाएं|