वेज बिरियानी भारत में पसंद आ आने वाली बहुत लोकप्रिय रेसिपी है | इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है | यह भारत में अलग-अलग राज्यों मे अलग-अलग नाम से जानी जाती है | आईंए आज हम सीखते हैं कि घर पर वेज बिरियानी कैसे बनाएं बनाएं |
वेज बिरयानी बनाने की विधि:-
- बासमती चावल
- पानी
- तेजपत्ता
- लॉन्ग
- हरी इलायची
- दालचीनी
- तेल
- नमक स्वाद अनुसार
सब्जियो को लिए :-
- बारीक कटा हुआ गाजर
- हरी मटर
- फूल गोभी के टुकड़े
- शिमला मिर्च कटी हुई
- आलू कटे हुए
- पनीर अच्छा वाला
मसाला व तडका के लिए :-
- घि या तेल ले
- जीरा
- अदरक लहसुन का पेस्ट
- कटा हुआ प्याज
- हरी मिर्च कटी हुई
- टमाटर
- दही
- हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर
- गरम मसाला
- बिरयानी मसाला
- पुदीना की पत्ती
- नमक स्वादानुसार
लेयरिंग के लिए :-
- केसर
- तला हुआ प्याज
- घी
- पुदीना और धनिया की पत्तियां ऊपर से सजाने के लिए

बिरयानी बनाने की विधि :-
१. सबसे पहले बासमती चावल को अच्छे से धो ले और 20- 30 मिनट के लिए भिगो ने रख दे |
२. एक बड़े पतीले में छह कप पानी उबाले |
३. उसमें इलायची दालचीनी तेज पत्ता लौंग और नमक डालें |
४. भीगे हुए चावल को डाले और उसे पकने दे |
सब्जियां पकाने के लिए :-
१. एक बर्तन में तेल गरम करें |
२. उसमें जीरा डाले फिर प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक भूनें |
३. अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें खुशबू आने तक अच्छे से भूनें |
४. अब कटे टमाटर डालकर अच्छे से पकने दे |
५. हल्दी लाल मिर्च धनिया पाउडर बिरयानी मसाला और नमक डलें |
६. अच्छीसी मिक्स करें और मसाले को भूने |
८. अब फटा हुआ दही डाले और अच्छे से पकाएं जब तक मसाला गाढा ना हो जाए |
८. अब कटी हुई सारी सब्जियां डाल दे |
९. दो कप पानी डाल कर सब्जियों को अच्छे से पकाएं |
१०.आखिर मैं पुदीना और धनिया पत्ती डालकरउसे अच्छे से मिलाए |
परोसने का तरीका :-
हमारी गरमा गरम बिरयानी को रायता या पापड़ के साथ परोसें |उसके ऊपर से पुदीना और धनिया की पत्तियां और तला हुआ प्याज डालें | जिससे रायता का स्वाद और भी बढ़ जाएगा | अब इसे एक सब बर्तन में निकाल लें और इसका भरपूर आनंद लेते हुए इसे खाएं | ध्यान रहे की बिरयानी को ठंडा करके ही खाएं जिससे हमारा मुंह ना जले | और हम इसका भरपूर स्वाद उठाएं | तो दोस्तों बिरयानी बनाना बहुत ही आसान है | इसे हम अपने घर पर ही बड़े आसानी से बना सकते हैं |
तो दोस्तों आज हमने सीखा की घर पर बड़ी आसानी से होटल पर मिलने वाली वेज बिरियानी को कैसे बनाएं आप भी इस रेसिपी का उपयोग करके होटल में मिलने वाली स्वादिष्ट बिरयानी को बड़ेही आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं | तो आप भी एक न एक बार इस रेसिपी का उपयोग करके वेज बिरियानी को अवश्य बनाएं और इसका भरपूर आनंद ले और अपने परिवारों रिश्तेदारों को भी इस वेज बिरयानी का आनंद दिलाए |
