आईए सीखे घर पर दुकान जैसी पानी पुरी बनाना

पानी पुरी भारत में सब से ज्यादा पसंद करने वाली डिशों में से एक है!आईए इसे घर पर ही बनाना सिखते है आईए इसका इतिहास जानते है

पानीपुरी का इतिहास काफी पुराना है और कहा जाता है कि इसकी शुरुआत मगध साम्राज्य के समय हुई थी इस देश भर में अलग-अलग नामो से जाना जाता है महाराष्ट्र में इसे पानीपुरी उत्तरप्रदेश में गोलगप्पे बंगाल में पुचका के नाम से जाना जाता है| पानीपुरी बच्चों से लेकर बुजुर्गों को भी पसंद आने वाली डिश है इसे सभी लोग बडे ही शौक से खाते हैं |

१.पानीपुरी बनाने की विधि

सामग्री की सूची

  1. पुरी के लिए:
  • सूजी एक कप
  • मैदा
  • नमक
  • पानी
  • तेल आवश्यकता अनुसार

2. खट्टे पानी के लिए:

  • पुदीना पत्ते एक कप
  • हरा धनिया
  • अदरक
  • ठंडा पानी
  • भुना जीरा पाउडर
  • काला नमक
  • हरी मिर्च
  • इमली का पल्प
  • नमक स्वाद अनुसार

3. आलू का मसाला के लिए

  • उबले आलू
  • काला नमक
  • चाट मसाला
  • उबले चने
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार

बनाने की विधि:

  1. पुरी बनाना :-

पुरी बनाने के लिए सूजी मैदा तेल नमक को मिलाकर आटा मले|इस आटे को गीले कपड़े से ढाक दे 30 मिनट के लिए फिर छोटी-छोटी‌ लोइया बनाएं और बेलकर गोल पुरी के आकार में काट ले|

अब गरम तेल मैं धीमी आंच पर इन पुरियो को तले | जब पूरी फुल जाए और सुनहरी हो जाए तब बाहर निकले यह पुरी कुरकुरी होनी चाहिए तभी स्वाद अच्छा आएगा

2. पानी बनाना:

हरी मिर्च धनिया पुदीना अदरक और इमली के पल्प को मिक्सी मे थोड़े से पानी के साथ पीस ले | इस मिश्रण को छानकर ठंडे पानी में मिलाए | फिर इसमें काला नमक भुना हुआ जीरा डालकर अच्छे से मिक्स करले स्वादानुसार|स्वाद के अनुसार और मसाले मिलाए जा सकते हैं |

3. आलू का मसाला बनाना:-

उबले हुए आलू कोअच्छे से चलकर उसमें चाट मसाला काला नमक मिर्च स्वाद अनुसार नमक मिला ले चाहे तो इसमें उबले चने या मटर भी मिल सकते हैं |

परोसने का तरीका:-

  • हर पुरी के ऊपर हल्का सा छेद करें |
  • उसमें एक चम्मच आलू मसाला भरे |
  • फिर उसे तीखे और खट्टे पानी मे डुबोये |
  • एक ही बार मैं पूरी तरीके से खा ले |
  • आप मीठी चटनी या दही का भी उपयोग कर सकते हैं |

तो दोस्तों आज हमने सीखा कि घर पर पानी पुरी कैसे बनायें आप भी इस प्रकार से अपने घर पर इस रेसिपी को बना सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं और अपने घर वालों को भी इसका आनंद दे सकते हैं |

पानी पुरी के बरे में :-

पानीपुरी न केवल एक डिश है बल्कि एक अनुभव है जो दोस्ती मस्ती और चटपटे स्वादों से जुड़ा होता है इसे बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है| लेकिन जब अपने हाथ की बनी पानी पुरी खाई जाती है तो उसका स्वाद बेहतर लगता है| हमारे द्वारा बताई गई इस विधि का उपयोग करके आप भी बाजार जैसी कुरकुरी तीखी मजेदार पानी पुरी को घर पर बना सकते हैं|

पानीपुरी के के साथ हम सलाद का उपयोग करें तो पानीपुरी का स्वाद और बढ़ जाता है और हमारी पानी पुरी और भी ज्यादा लाजवाब लगती है | सलाद मे आप प्याज मूली गाजर आदि का उपयोग कर सकते हैं|

Leave a Comment