
समोसा भारत के व्यंजनों में सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय व्यंजन में से एक है| इसे चाय के साथ किसी भी उत्सव पर हल्की भूख लगने पर खाया जाता है| समोसे को तले हए त्रिकोणीय आकार मे बनाया जाता है | जो बाहर से कुरकुरा और अंदर से बहुत ही मसालेदार होता है | समोसा में सबसे महत्वपूर्ण उसका मसाला होता है| इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक पसंद करते हैं |
आईए जानते हैं कि घर पर दुकान जैसे कुरकुरे समोसे कैसे बनाएं | समोसे बनाने के क लिए हमें कुछ खास चीजों की आवश्यकता नहीं होती है | समोसे बनाने की सामग्री अक्सर हमारे घर पर आसानी से मिल जाती है| आईए जानते हैं कि समोसे के लिए आवश्यक सामग्री कौन-कौन सी है|
•समोसे बनाने के लिए सामग्री:-
• समोसे के आटे के लिए:-
- मैदा
- अजवाइन
- तेल
- नमक
- शुद्ध पानी
• मसाले के लिए:-
- उबले हुए आलू
- अदरक
- प्याज
- हरी मर्च
- हरा धनिया
- गरम मसाला
- धनिया पाउडर
- अमचूर पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी
- जीरा
- तेल
- नमक स्वाद अनुसार
समोसे बनाने की विधि:-
१. एक बड़े बर्तन में मैदा छान ले |
२. उसमें नमक और अजवाइन डाल ले|
३. फिर उसकी लोय बनाने के लिए थोड़ा पानी और तेल डालें|
४. आटे को गीले कपड़े से ढक कर 30 मिनट के लिए खाली रख दे|
• मसाला के लिए:-
१. एक बर्तन में चार चम्मच तेल गरम करें|
२. उसमें जीरा डाले और अदरक हरी मिर्च डालकर अच्छे से भूनें|
३. फिर उसमें हरी मटर डालकर उसे भी भुने|
४. अब उबले हुए वाले आलू को मस्कर डालें |
५. इसके बाद सभी मसाले धनियापाउडर अमचूरपाउडर लाल मिर्चपाउडर नमक और हल्दी डाल ले स्वाद के अनसार|
७. धीमी आंच से सभी चीजों को अच्छे से मिला मिला ले |

समोसा बनाने के लिए:-
१. आटे की छोटी-छोटी लोई बना ले और उसे अंडाकार आकृति दे और गोल आकार में बेले |
२. उसे बीच से काटकर दो भाग बना ले|
३. अपने हाथों में थोड़ा पानी लेकर किनारो पर लगाए और त्रिकोण आकृति दे |
४. अब त्रिकोण आकृति में मसाला भर दे |
५. फिर उसे धीमी आंच में पकाएं|
६. इस तरह हमारा कुरकुरा और खस्ता मजेदार समोसा बनाकर तैयार हैं |
परोसने का तरीका:-
अब हमारे द्वारा बनाए गए कुरकुरे समोसे को हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ बड़े ही शौक से अपने परिवार वालों के साथ खाए और इसका आनंद उठाएं|

समोसे बनाते समय बरतने वाली सावधानियां :-
१. ध्यान रहे समोसे का आटा जितना कठोर होगा ! समोसा उतना ही कुरकुरा और मजेदार बनेगा |
२. ध्यान रहे समोसे को हमेशा धीमी आंच में ही पकाए|
३. समोसा में मसाला भरते समय ध्यान रहे की आटे की लोई खुला ना जाए|
४. तले हुए गरम समोसे को ध्यान पूर्वक निकाले |