दुकान जैसी आलू टिक्की चाट घर पर बनाएं

आलू टिक्की चाट एक प्रसिद्ध फूड है जिसे हर उम्र के लोग बड़े चाओ व दिलचस्पी से खाते है जिसमें हर स्वाद खट्टा मिठा तीखा और नमकीन एक साथ मिलता है यह स्वादिष्ट के साथ-साथ दिखने में भी आकर्षक होती है| चाहे कोई त्यौहार हो या जन्मदिन यह झटपट बनने वाली रेसिपी हर मौके के लिए स्पेशल है| आलू टिक्की चाट एक विशेष स्वाद देती है| यह हर किसी का मन मोह लेती है |

सामग्री बनाने के लिए :-

  • उबले हुएआलू
  • हरि मिर्च
  • हरा धनिया
  • तेल
  • गरम मसाला‌
  • चाट मसाला
  • अदरक
  • आमचूर पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार

चाट के लिए:-

  • हरी चटनी
  • दही
  • भुना हुआ जीरा पाउडर
  • प्याज कटा हुआ
  • भुजिया
  • लाल मिर्च पाउडर
  • अनार के दाने
  • भुना हुआ जीरा पाउडर
  • हरा धनिया कटा हुआ
  • चाट मसाला
  • गरम मसाला

बनाने की विधि:-

१. सबसे पहले उबले हुए आलू को चलकर अच्छे से मिक्स कर ले|ध्यान रखें की आलू एकदम ठंडा हो ताकि मिश्रण में नमी न रहे|

२. मिक्स‌ किए हुए आलू मैं अदरक हरा धनिया लाल मिर्च पाउडर नमक गरम मसाला बारीक कटी हुई हरी मिर्ची मिलाऐ|

३.इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलकर एक डो तैयार करें| यह थोड़ा काला होना चाहिए ताकि टक्की फ्रीई करते समय टूटे नहीं|

४. मिश्रण से छोटे-छोटे भाग ले और उन्हें हाथ हाथ से गोल व चपटा कर दे|

५. तवा गर्म करें उसमें थोड़ा तेल डाले और टिकिया को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक धीमी आंच पर सेख ले|ध्यान दे की टिक्की कुरकुरी बनी तभी चार्ट में मजा आएग|

हरी चटनी बनाने की वधि:-

१. धनिया हरिमिर्च नींबू रस पुदीना अदरक और नमक को मिक्सर में डालें|

२. थोड़े से पानी के साथ अच्छे से चिकना पीस ले|

३.यह चटनी चार्ट मे तीखापन और दिलचस्प लाती है|

मीठी चटनी बनाने की विधि:-

१. इमली को पानी में भिगोकर उसका गूदा निकाल ले|

२. एक चम्मच गुड, इमली का गुड़ा, शॉप, जीरा पाउडर, मिलाकर उबाले|

३.मध्यम आच पर 15 से 20मिनट तक पकाए|

आलू टिक्की चाट बनाने की विधि:-

१. एक प्लेट ले और उसमें 3-४गरमा गरम आलू टिकिया रखें|

२. अब ऊपर से दही डालें दही ठंडी होनी चाहिए|

३. अब ऊपर से हरी चटनी और मीठी चटनी डालें|यह दोनों चटनी चार्ट में कलर वा स्वाद बढ़ाती है|

४. अब ऊपर से कटी हुई प्याज व अनार के दाने डालें|

५. फिर भुना जीरा पाउडर चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़के|

६‌‌. अब क्यों वह भुजिया ऊपर से डालें|

🎉 निष्कर्ष:-

आलू टिक्की चाट एक ऐसा व्यंजन है जो घर पर बहुत आसानी से वह सरलता पूर्वक बनाया जा सकता है अगर हम इसे एक बार कहते हैं तो हमारा मन बार-बार खाने को करता है और इसमें कुरकुरी आलू की टिक्की व ऊपर से डाला हुआ दही वह ऊपर से डाली हुई प्याज अनार के दाने आलू भुजिया इन सभी चीजों को देखकर मन में खाने की दिलचस्पी बनती है|

•💥तो आज ही आलू टिक्की चाट बनाएं और अपने परिवार के साथ बैठकर इसका आनंद उठाएं|

Leave a Comment