बालूशाही उत्तर भारत की एक प्रसिद्ध मिठाई है जिसे खासतौर पर शादी या खास दिन पर बनाया जाता है इसकी बनावट बाहरसे कुरकुरी व अंदर से मुलायम वसॉफ्ट होती है साथ-साथ इसमें से आने बाली खशबू वह हमारा दिल जीत लेती है यह हर व्यक्ति की पसंदीदा मिठाई है आईए जानते है स्वादिष्ट बालूशाही दुकान जैसी कुरकुरी वह मुलायम बालूशाही कैसे बनाएं तो दोस्तों लिए शुरू करते हैं:-

बालूशाही बनाने के लिए आवश्यक समग्री:-
- मैदा
- घी
- बेकिंग पाउडर
- बेकिंग सोडा
- पानी
- चीनी
- नमक
- दही
- इलायची पाउडर
- नींबू
- केसर
- कटे हुए पिस्ता
- बादाम
बालूशाही बनाने की विधि :-
१. एक बड़े बर्तन मे बेकिंग पाउडर नमक वह बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से मिक्स करें|
२. घी को मेदैद से अच्छे से मिला ले और इसका एक मिश्रण बना ले |
३. अब इसमें दही डाले और धीरे-धीरे हल्के हाथ से मिलाएं |
४. अगर जरुरत लगे तो एक दो चम्मच ठंडा पानी डाल ले बस इतना ही सारा मैदा एक सार हो जाए |
५. तैयार घोल को 20 25 मिनट के लिए ढक कर रख दे |
बालूशाही का आकार देने की विधि:-
१. अब इस छोटे-छोटे हिस्सों में बांट ले |
२. हर हिस्से को गोल आकार दे और बीच में हल्का सा गड्ढा बना दे |
३. ध्यान रहे की जाकर ज्यादा ना पतला हो ना मोटा |
चासनी तैयार करने की विधि :-
१. एक बर्तन मे चीनी और पानीडालकर मध्यम आंच में उबालें
२. चीनी पूरी तरह से घूलने के बाद इसे धीमी आंच में उबालें |
३. चार-पांच मिनट में यह एक तार की चासनी बन जाएगी |
४. अब गैस बंद करदे और चासनी को ठंडा होने रख दें |
बालूशाही तलने की विधि:-
१. एक बर्तन में मध्यम आंच में तेल को गर्मकरें
२. अब तैयार बालूशाही को धीरे-धीरे गरम तेल में डालें |
३. शुरुआत मैं आंच बहुत ही धीमी रखें ताकि बालूशाही अंदर तक अच्छे से सीक जाए |
४. अब हल्का सुनहरा रंग आने तक बालूशाही को मध्य आंच में पकाएं |
चासनीमें डूबोना :-
- तली हुई बालूशाही को गरम गरम चासनी में डालें |
- दो-तीन मिनट तक चासनी में ही रहने दे फिर प्लेट में निकाल ले |
- ऊपर से कटे हुए पिस्ता या बादाम डालें |
- अब बालूशाही को ठंडा होने रख दे |
बालूशाही बनाने हेतु सावधानियां :-
१. गैस को मध्यम आंच पर ही रहने दे |
२. बालूशाही को ठंडी चासनी में ही डालें |
३. मैदा बैकिंग पाउडर सोडा अच्छा वाला ले दुकान से |
४. बालूशाही तलते टाइम बालूशाही को ध्यान पूरक तले
