घर पर बनाएं दुकान जैसे कुरकुरे समोसे :

समोसा भारत के व्यंजनों में सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय व्यंजन में से एक है| इसे चाय के साथ किसी भी उत्सव पर हल्की भूख लगने पर खाया जाता है| समोसे को तले हए त्रिकोणीय आकार मे बनाया जाता है | जो बाहर से कुरकुरा और अंदर से बहुत ही मसालेदार होता है | समोसा में सबसे महत्वपूर्ण उसका मसाला होता है| इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक पसंद करते हैं |

आईए जानते हैं कि घर पर दुकान जैसे कुरकुरे समोसे कैसे बनाएं | समोसे बनाने के क लिए हमें कुछ खास चीजों की आवश्यकता नहीं होती है | समोसे बनाने की सामग्री अक्सर हमारे घर पर आसानी से मिल जाती है| आईए जानते हैं कि समोसे के लिए आवश्यक सामग्री कौन-कौन सी है|

•समोसे बनाने के लिए सामग्री:-

• समोसे के आटे के लिए:-

  • मैदा
  • अजवाइन
  • तेल
  • नमक
  • शुद्ध पानी

• मसाले के लिए:-

  • उबले हुए आलू
  • अदरक
  • प्याज
  • हरी मर्च
  • हरा धनिया
  • गरम मसाला
  • धनिया पाउडर
  • अमचूर पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी
  • जीरा
  • तेल
  • नमक स्वाद अनुसार

समोसे बनाने की विधि:-

१. एक बड़े बर्तन में मैदा छान ले |

२. उसमें नमक और अजवाइन डाल ले|

३. फिर उसकी लोय बनाने के लिए थोड़ा पानी और तेल डालें|

४. आटे को गीले कपड़े से ढक कर 30 मिनट के लिए खाली रख दे|

• मसाला के लिए:-

१. एक बर्तन में चार चम्मच तेल गरम करें|

२. उसमें जीरा डाले और अदरक हरी मिर्च डालकर अच्छे से भूनें|

३. फिर उसमें हरी मटर डालकर उसे भी भुने|

४. अब उबले हुए वाले आलू को मस्कर डालें |

५. इसके बाद सभी मसाले धनियापाउडर अमचूरपाउडर लाल मिर्चपाउडर नमक और हल्दी डाल ले स्वाद के अनसार|

७. धीमी आंच से सभी चीजों को अच्छे से मिला मिला ले |

समोसा बनाने के लिए:-

१. आटे की छोटी-छोटी लोई बना ले और उसे अंडाकार आकृति दे और गोल आकार में बेले |

२. उसे बीच से काटकर दो भाग बना ले|

३. अपने हाथों में थोड़ा पानी लेकर किनारो पर लगाए और त्रिकोण आकृति दे |

४. अब त्रिकोण आकृति में मसाला भर दे |

५. फिर उसे धीमी आंच में पकाएं|

६. इस तरह हमारा कुरकुरा और खस्ता मजेदार समोसा बनाकर तैयार हैं |

परोसने का तरीका:-

अब हमारे द्वारा बनाए गए कुरकुरे समोसे को हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ बड़े ही शौक से अपने परिवार वालों के साथ खाए और इसका आनंद उठाएं|

समोसे बनाते समय बरतने वाली सावधानियां :-

१. ध्यान रहे समोसे का आटा जितना कठोर होगा ! समोसा उतना ही कुरकुरा और मजेदार बनेगा |

२. ध्यान रहे समोसे को हमेशा धीमी आंच में ही पकाए|

३. समोसा में मसाला भरते समय ध्यान रहे की आटे की लोई खुला ना जाए|

४. तले हुए गरम समोसे को ध्यान पूर्वक निकाले |

तो दोस्तों आज हमने सीखा की घर पर ही दुकानों में मिलने वाले समोसे को घर पर ही बड़े आसान तरीके से बनाएं आप भी हमारे बताए हुए टिप्स को देखकर एक बार जरूर इस रेसिपी को बनाएं और इसका भरपूर आनंद ले और अपने घर वालों को भी इसका आनंद दे|

rasoi18.com

Leave a Comment