आईए जानते हैं कि घर पर मूंग दाल कचोरी कैसे बनाए ?

कचोरी भारत की एक बहुत पसंद वाली स्वादिष्ट डिश है |यह खासकर उत्तर भारत राजस्थान और मध्य प्रदेश और बनारस की गलियों में बड़े चाव से खाने वाली डिश है | सुबह के नाश्ते में कचोरी परफेक्ट होती है| इसमें क्रिस्पी बाहर की परत और मसालेदार चटपटी मसाले की भरावन होती है | जो मुंह में जाते ही स्वाद को बढ़ा देती है| कचोरी में सबसे महत्वपूर्ण इसके अन्दर का मसला होता है|कचोरी बनाना बहुत ही आसान है|आज मैं आपको सिखाता हूं कि आप भी घर पर बड़े ही आसानी से दुकान पर मिलने वाली स्वादिष्ट कचोरी कैसे बनाएं कचोरी बनाने के लिए हमें कुछ खास चीजोंक आवश्यकता नहीं होती है|कचोरी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सामग्री अक्सर हमारे घरों मे आसानी से मिल जाती है | इसलिए कचोरी को घर पर बनाना बहुत आसान है | आईए जानते हैं कि घर पर स्वादिष्ट कचोरी कैसे बनाएं|

कचोरी बनाने के लिए सामग्री:-

  • मैदा
  • तेल
  • पानी
  • नमक
  • सूजी

मसाले के लिए:-

  • धुली हुई मूंग दाल
  • सौंफ
  • धनिया पाउडर
  • हिन्ग
  • हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • अमचूर पाउडर
  • गरम मसाला
  • खड़ा मसाला
  • चाट मसाला
  • कचोरी मसाला
  • तेल
  • नमक स्वाद अनुसार

कचोरी बनाने की टिप्स :-

  • सबसे पहले आटा गूथ ले |
  • एक बड़े से बर्तन में मैदा सूजी तेल और नमक डालें|
  • सबको अच्छी तरह से मिलकर हथेलियां से रगदे और अच्छे से आटा मल लेवे|
  • ध्यान रहे आटा मुलायम रहे|
  • गुथे हुए आटे को 20 मिनट के लिए ढाक कर रख दे|

मसाला तैयार करने की विधि:-

  • मूंगदाल को 3 घंटे भिगोने के बाद उसका पानी निकाल दें और उसे पीस ले | ध्यान रहे पेस्ट ज्यादा पतला न हो |
  • अब एक बर्तन में आवश्यकता अनुसार तेल निकाले|
  • उसमें सौंफ डाले जब सौंफ चटकने लगे तब उसमें पीसी हुई मूंगदाल का पेस्ट डाल दे |
  • अब उसमें हल्दी धनिया पाउडर लाल मिर्च गरम मसाला अमचूरपाउडर और नमक डालकर अच्छी तरीके से मिला ले|
  • ध्यान रहे आज धीमी रहे |
  • लगातार चलाते हुए दाल को तब तक भूने जब तक वह सुख कर भुरभुरी ना हो जाए |
  • मसाला तैयार होने के इसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें|

कचोरी बनाने के लिए :-

१. गुथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइया बना लें |

२. एक लोई ले और उसे बेलकर कटोरी जैसी आकृति दे|

३. अब उसमें एक चम्मच मसाला भरे और लोई को चारों ओर से बंद करके गोल कर ले|

४. हल्के हाथों से कचोरी को बेले ध्यान रहे की मसाला बाहर न निकले कचोरी को मोटी बेले पतली नहीं|

कचोरी तलने की विधि:-

१. बर्तन में तेल गर्म करें ध्यान रहे तेल ज्यादा गर्म ना हो |

२. अब धीरे-धीरे तैयार हुई कचोरी को गरम तेल में डालें|

३. अब धीमी आंच पर इन कचोरियों को तले जब तक इनका रंग सुनहरा ना हो जाए|

४. ध्यान रहे कचोरियों को एक बार में दो से तीन डालें|

५. तली हुई कचोरियों को टिशु पेपर पर सावधानी पूर्वक निकाले|

🎉

स्वादिष्ट कचोरियों को परोसने का तरीका:-

तो दोस्तों हमारी स्वादिष्ट और कुरकुरी कचोरिया बनके तैयार है| अब इन कचोरियों को खाने का तरीका जान लेते हैं| कचोरी को खानेक तरीका जाने बिना इसे खाने में मजा नहीं आता है|

गरमा गरम कचोरी को हरी धनिया चटनी इमलीकी मीठी चटनी और दही के साथ परोसें ऐसा करने से स्वादिष्ट कचोरियों में द चार चांद लग जाते हैं |आप इन स्वादिष्ट कचोरियों को चाय के साथ भी आनंद उठा सकते हैं|

कचौरिया बनाते समय ध्यान बरतने वाली सावधानियां :-

१. कचोरियों को हमेशा धीमी आंच में ही पकाए|

२. कचोरियों में मसाला भरते समय ध्यान रहे की मसाला बाहर न निकले |

३. गरम कचोरियों को बाहर निकलते समय ध्यान रखें|

तो दोस्तों आज हमने सीखा की दुकान जैसी कुरकुरी और स्वादिष्ट कचोरियां घर पर ही कैसे बनाएं आप भी इसे एक बार बनाकर जरूर देखें और इस स्वादिष्ट कचोरियों का आनंद ले और अपने परिवार वालों को भी इन स्वादिष्ट कचोरियों का आनंद दे| कचोरिया के सथ-साथ चटनी का प्रयोग अवश्य करें |इससे कचोरियों का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है | और हमारी स्वादिष्ट कचोरिया और भी स्वादिष्ट बनजती है

Leave a Comment